केंद्र सरकार के विरुद्ध भाकपा का रोषपूर्ण प्रदर्शन, दो दिवसीय जनसत्याग्रह!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद में 5 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए दो दिवसीय जनसत्याग्रह प्रारंभ किया। जनसत्याग्रह कर रहे हैं लोगों ने बताया कि केंद्र की सरकार नरेंद्र मोदी आम जनों एवं किसानों के साथ-साथ मजदूरों के समक्ष किए गए वादा को पूरा करने में विफल साबित हुआ है। प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों का साफ तौर पर कराना था कि आज किसानों ने कई महीने तक आंदोलन किया लेकिन किसानों को अब तक एमएसपी नहीं मिल सका। इतना ही नहीं महिलाएं भी अब इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। महिला पहलवान के साथ किए गए दुर्व्यवहार के आरोपी भाजपा सांसद वृजभूषण सरन सिंह को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरा नहीं होगी हम लोग चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार को आगाह किया कि अगर हम लोगों की मांग पूरी नहीं होती है आने वाले लोकसभा चुनाव में पुरजोर विरोध किया जाएगा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से पदच्युत कर दिया जाएगा
Byte – अखिलेश कुमार,प्रदर्शनकारी

Join us on:

Leave a Comment