CRPF जवान का होटल में साथ रह रही प्रेमिका ने काटा गुप्तांग, प्रेमिका गिरफ्तार, प्रेमी ईलाजरत!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है जहां है सीआरपीएफ के जवान को उसकी प्रेमिका ने बुलाकर एग्जीबिशन रोड स्थित होटल में उसके गुप्तांग को काट दिया है. जिसके बाद पूरे होटल में खलबली सी मच गई जिसकी सूचना तुरंत गांधी मैदान थाने को दी गई जिसके बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस ने सीआरपीएफ के जवान को उपचार के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया वहीं प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बता दें कि पूरा मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड स्थित एक होटल का है जहां प्रेमिका ने अपने प्रेमी को जोकि सीआरपीएफ में छत्तीसगढ़ में तैनात है उसे पटना बुलाया और पटना बुलाकर होटल में दोनों एक दूसरे के साथ से वही शादी विवाह को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद प्रेमिका ने सीआरपीएफ के जवान के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें लगभग 60 प्रतिशत तक गुप्तांग कट गया। पूरा मामला लड़का लड़की दोनों पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित होटल में पिछले 4 दिनों से रह रहे थे और दोनों ने वही होटल में शादी भी की थी और वहां मिठाई भी एक दूसरे को खिलाएं गए थे यहां तक कि सूत्रों के हवाले से पता चला कि होटल के स्टाफ को भी मिठाई बांटा गया था। बताया जा रहा है कि लड़की ने सीआरपीएफ में तैनात जवान को छत्तीसगढ़ से यह कह कर बुलाया था कि अगर तुम मिलने नहीं आओगे तो मैं आत्महत्या कर लूंगी जिस से घबराया हुआ जवान पटना पहुंचा और लड़की पटना में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी यह दोनों लोग एग्जीबिशन रोड स्थित होटल में शादी करके 4 दिनों से रह रहे थ। उसी भी लड़की को सूचना मिली थी कि उसके लड़का के घर वाले हैं 23 जून को उसका शादी फिक्स कर दिए हैं और लड़की लड़के को मना कर रही थी कि तुम उससे शादी मत करो तुम्हें हमसे शादी करना होगा। उसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और रात में लड़की ने लड़के के गुप्तांग पर बैग में रखे चाकू निकालकर हमला कर दिया। जिसमें लड़का बुरी तरह जख्मी हो गया । कहा जा रहा है कि लड़का लड़की एक दूसरे से परिवारिक रिलेशन में भी जुड़े हैं एक दूसरे के परिवार वाले भी सभी को जानते पहचानते हैं। लड़का लड़की पिछले 3 वर्षों से एक दूसरे को प्यार करते थे। हालांकि अभी पटना के पीएमसीएच में इलाजरत है और लड़की गांधी मैदान थाने में गिरफ्तार हो चुकी है।

Join us on:

Leave a Comment