लटकता लोकतंत्र के बैनर तले वार्ड सदस्यों का डीएम के समक्ष अनोखा प्रदर्शन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद में हर कदम पर व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता एवं वार्ड सदस्यों ने जिलाधिकारी के समक्ष एक अनोखा धरना का आयोजन किया गया। लटकता लोकतंत्र के बैनर तले आयोजिय इस धरने में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि बिहार में जिला से लेकर प्रखंड तक भ्रष्टाचार का आलम है। भवन के निर्माण में जहां लूट मची है,वही अंचल कार्यालयों में मोटेशन के नाम पर उगाही किया जा रहा है। धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हर जगह व्याप्त भ्रष्टाचार से वाकिफ हैं लेकिन अब तक किसी प्रकार का कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। जिसका नतीजा है कि भ्रष्टाचार चरम पर है। जहानाबाद से हुलासगंज जाने वाले सुकियावां पुल जो फल्गु नदी पर बना हुआ है निर्माण कार्य के बाद उसकी हालत जर्जर हो गई है अभी तक कई लोगों का जान भी जा चुकी है। धरना पर बैठे लोगों ने साफ तौर पर कहा कि हम लोगों के द्वारा प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम से कई बार शिकायत किये लेकिन प्रखंड स्तर के पदाधिकारी कोई कार्रवाई नही करते हैं और ना ही जिला स्तर के पदाधिकारी पर किसी प्रकार की कार्रवाई करते हैं। अंधेर नगरी चौपट राजा स्थिति बनी हुई है। अंधेर नगरी चौपट राजा के तर्ज पर धरना पर बैठे धरना पर बैठे लोगों ने हारमोनियम एवं अन्य वाद्य यंत्र से एक से एक गीत भी गाया
Byte – मणिभूषण शर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता
सुनील कुमार यादव,वार्ड संघ के जिलाध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment