ब्रजेश दुबे :-
कैमूर। इंटरमीडिएट की टीसी कटाने कॉलेज गयी दो छात्रा गायब हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की दो छात्रा इंटरमीडिएट की टीसी कटाने के लिए कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड में अवस्थित कर्णपुरा हाई स्कूल में गयी थी। जिसके बाद से दोनों छात्रा लापता है। देर शाम तक जब दोनों छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजन काफी परेशान हो गयी और अपने रिश्तेदारी समेत अन्य जगहो पर दोनों छात्रों को खोजबीन किया गया। इसके बाद भी जब दोनों छात्रा का पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी शिकायत थाने मे आवेदन के जरिये की गयी और पुलिस से दोनों छात्राओं के बरामदगी की गुहार लगायी।




