अपहरण और 10 लाख फिरौती की योजना बना रहा बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार

बेगूसराय पुलिस ने 10 लाख फिरौती वसूलने के लिए व्यवसाई के अपहरण की योजना बनाने वाले तीन अपराधियो को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेगूसराय के एक व्यवसाई को बदमाशों ने 10 लाख रुपए फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाई थी। योजना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया ।पुलिस टीम लगातार 1 सप्ताह से टेक्निकल सर्विसलांस के आधार पर जांच पड़ताल करने के बाद बलिया इलाके के रहने वाले कुख्यात बदमाश मोनू सिंह को गिरफ्तार किया और फिर मोनू सिंह के निशानदेही पर लाखो थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवम कुमार और चुन्नी कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों बदमाशों ने अपहरण की योजना बनाने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार बदमाशों ने व्यवसाई का रेकी कर लिया था और बदमाश के द्वारा बलिया आने जाने के दौरान व्यवसाई का अपहरण कर फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने व्यवसाई के नामों का खुलासा नहीं किया है लेकिन व्यवसाई को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment