हर की पौड़ी की तरह सिमरिया धाम होगा विकसित – मुख्यमंत्री

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

सिमरिया गंगा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

एंकर: बेगूसराय के सिमरिया गंगा धाम को विकसित करने के लिए 115 करोड़ की लागत से सीढ़ी निर्माण और सौंदर्यीकरण का शिलान्यास आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूजा अर्चना के साथ किया। आज दोपहर करीब 1 बजे मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सिमरिया गंगा धाम पहुंचे जहां सिमरिया गंगा घाट किनारे पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया। हरिद्वार की हरकी पौड़ी के तर्ज पर सिमरिया गंगा घाट का विकास किया जाएगा । बताया जा रहा है कि 550 मीटर सीढ़ी घाट का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही सिमरिया गंगा घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम , श्रद्धालुओं की बैठने की व्यवस्था, शौचालय का निर्माण धर्मशाला का निर्माण सहित कई तरह की सुविधाओं का निर्माण सिमरिया गंगा घाट पर किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा को लेकर वाच टावर का भी निर्माण कराया जाएगा ताकि सिमरिया में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हो सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा, मंत्री विजय चौधरी समेत जिले के कई विधायक और विधान पार्षद शिलान्यास समारोह में मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि सिमरिया का काफी महत्व है और यह काफी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पूजा-अर्चना करने और स्नान करने आते हैं सिमरिया का इसलिए विकास किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को सिमरिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। आपको बता दें कि अखिल भारतीय सर्वमंगला योग विद्यापीठ के संस्थापक स्वामी चिदात्मन जी महाराज के नेतृत्व में सिमरिया गंगातट पर वर्ष 2011 में अर्द्धकुंभ व 2017 में महाकुंभ का सफल आयोजन हो चुका है। वहीं 2018 में भी संत मोरारी बापू के द्वारा साहित्य महाकुंभ सह रामकथा के भव्य आयोजन का गवाह सिमरिया बन चुका है। आदि कुंभस्थली सिमरिया धाम में राजाजनक के समय से ही पुनीत कार्तिक माह में कल्पवास मेला की परंपरा रही है। नौ नवम्बर 2022 को सिमरिया गंगतट पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने गंगातट का निरीक्षण कर इसे हरिद्वार के तर्ज पर विकसित करने का निर्देश जल संसाधन विभाग को दिया था। दो माह पूर्व सिमरिया गंगातट को 114.97 करोड़ से विकसित करने का फैसला कैबिनेट से होने के बाद इसी माह में इसके टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी की गई। सिमरिया गंगातट को हरिद्वार से भी बेहतर बनाने को लेकर जलसंसाधन मंत्री संजय झा सक्रिय हैं।
बता दें कि 550 मीटर लंबा व 40 मीटर चौड़ा गंगा स्नान घाट बनेगा ।115 करोड़ की लागत से 18 माह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है कई पौराणिक इतिहास का गवाह बन चुका सिमरिया गंगातट अब हरिद्वार व प्रयागराज की पंक्ति में शामिल होकर नया इतिहास रचेगा।

बाईट- नीतीश कुमार, सीएम बिहार

Join us on:

Leave a Comment