सरकार ने हमारी मांगें पुरी नहीं की तो चुनाव में छट्ठी का दूध याद दिला देंगे – मुखिया संघ का आक्रोश मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

बिहार के पंचायत प्रतिनिधि यानि मुखिया अपने ही सरकार से खासे नाराज हों गए हैं नतीजतन मुखिया संघ द्वारा पटना के बाद एकबार फिर से जिला मुख्यालयों में विरोध कर रहे है ।मोतिहारीं में मुखिया संघ ने यहाँ तक घोषणा कर दिया की सरकार अगर उनकी मांगों को नहीं मानती है तो आगामी चुनाव में सभी मुखिया मिल कर वर्तमान सरकार के छट्ठी का दूध याद दिला देंगे । आपको बतादें की पूर्वी चंपारण जिला मुखिया संघ द्वारा आज जिले भर के सभी मुखिया सड़को पर उतर कर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया । संघ के जिलाध्यक्ष शशिभूषण सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका नेतृत्व संगठन के प्रदेश सचिव व् गोढवा पंचायत के मुखिया राजू बैठा कर रहे थे ।
प्रदर्शन की सुरवात शहर के नरसिंह बाबा मठ से की गई जहाँ सैकड़ो मुखिया पहुचे और सभी अपने हाथ में अपनी मांगों कि तख्ती लिए पैदल मार्च समाहरणालय की ओर किये । इस प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रदेश सचिव राजू बैठा कर रहे थे । जहाँ सैकड़ो लोग पुरे शहर में पैदल मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुचे और जिलाधिकरी से मिल अपनी नौ सूत्री मांगों ज़वाली मांग पत्र समर्पित किया ।
वही मुखिया संघ के द्वारा किये जा रहे इस विरोध का समर्थन एमएलसी महेश्वर सिंह ने भी किया ।
इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे संघ के नेताओं ने अपनी नौ सूत्री मांगों को मीडिया के समक्ष भी बताया जिसमे मुख्य मांग था कि मुखिया के कार्यो में बिहार सरकार व् केंद्र सरकार का हस्तछेप न हो और मुखिया को पूर्ण अधिकार मिले इनके अधिकारों में कटौती न हो । इसके अलावे अन्य मांगों को लेकर सरकार का विरोध जताते हुए संघ के नेताओ ने कहा कि अगर सरकार इनकी मांगो को नहीं मानती है तो आगामी लोक सभा व् विधान सभा चुनाव में बिहार भर के मुखिया सरकार का छट्ठी का दूध याद दिला देंगे । यही नहीं बल्कि यह आंदोलन आगे और उग्र होगा ।

बाइट :—- राजू बैठा — प्रदेश सचिव — मुखिया संघ

बाइट :—– शशिभूषण सिंह , जिलाध्यक्ष मुखिया संघ

Join us on:

Leave a Comment