आरा/आशुतोष पाण्डेय
ब्रेकिंग.....आरा/ भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने अवैध हथियार एवं नगद रूपयो के साथ पटना जिले के दो कुख्यात हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है, भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया की बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पटना जिले के रानी तालाब थाना क्षेत्र के बरदा निवासी चन्द्रदेव शर्मा के पुत्र रंजय कुमार और विहस यादव के पुत्र शरमा कुमार को 7.65 एमएम की 1 पिस्टल, 2 मैगजीन, 1 स्कार्पियों गाड़ी, नगद 1,70,000 रूपया, 2 मोबाईल के साथ गड़हनी थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया हैं.....




