अमित कुमार की रिपोर्ट
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भाजपा पर फर्जी सनातनी होने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में भोज रखा गया जिसमें मीट मछली और मुर्गा खिलाया गया यह पूरी तरह से सनातन धर्म का अपमान है आगे उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं अपने आपको हिंदू बाती बताने वाले भाजपा ने देश के राष्ट्रपति जो कि दलित हिंदू हैं उनका अपमान किया उपराष्ट्रपति का अपमान किया और मणिपुर में तमाम हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं उन्हें मौत के घाट उतारे जा रहे हैं और उस पर भाजपा चुप है नीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के दौरान देश में सबसे ज्यादा हिंदू मंदिरों को भी तोड़ा गया इस तरह नीरज कुमार ने भाजपा पर तमाम तरह के आरोप लगाते हुए करारा हमला बोला है
बाइट नीरज कुमार मुख्य प्रवक्ता जदयू बिहार




