तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दो महिला की मौत, एक व्यक्ति की हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

*मुजफ्फरपुर में सरक हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है, ताजा मामला बोचहा थाना क्षेत्र के मझौली चौक के समीप की है जहा एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन को रौंद दिया, इस घटना में मौके पर दो महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताए गए है जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वही ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया जबकि चालक भागने में सफल रहा, बताया गया की बाइक सवार एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी ये घटना हुई

मामले में बोचहा थाना प्रभारी ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया की सड़क दुर्घटना में दो महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है, ये सभी विजय छपरा के थे जो गायघाट से एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी ये घटना घटी. पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया जबकि चालक भीर का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, पुलिस आगे की करवाई में जुटी है.

Join us on:

Leave a Comment