भाजपा ने 9 साल के शासन में देश को बर्बाद कर दिया – जदयू!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि भाजपा के लोग अपने 9 वर्षों की उपलब्धियां गिनाने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यही है कि 9 साल, देश बदहाल, किसान बेहाल ,नौजवान बेहाल ,भाजपा ने देश का किया बुरा हाल।
इन लोगों ने कभी बुनियादी मुद्दों की चर्चा नहीं की। जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। कहां गया दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष का वादा? सब के खाते में 1500000 रुपए वापस आने का वादा?
काला धन वापस आएगा ,महंगाई दूर होगी ,रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा, बिहार जैसे पिछड़े राज्यों को उनका हक मिलेगा।
किसी भी वादे को यह लोग पूरा नहीं कर पाए।
यह लोग इस बात को जानते हैं की जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया है इसीलिए आने वाले समय में जनता बुरा हाल करने वाली है। खुद को सांत्वना देने के लिए ऐसे कार्यक्रम चला रहे हैं लेकिन आने वाले समय में जनता इसकी भी हवा निकाल देगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें