गंदे नाले का पानी सड़क पर बहने से नारकीय जिन्दगी जी रहे हैं लोग!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद शहर के वार्ड 9 और 10 की जनता रोड़ पर गंदे नाले का पानी बहने से नारकीय जिन्दगी जी रहे हैं।

  • इस समस्या पर जहानाबाद के जिला प्रशासन मुकर्दश बनकर बैठी है।इस समस्या पर यहां की जनता जिला प्रशासन के विरोध में लडने के लिए आर-पार की मूठ में है।
  • इस समस्या पर आज स्थानीय विधायक श्री कुमार कृष्णमोहन उर्फ़ सुदय यादव ने आकर मुआयना किया और समस्या को निदान करने के लिए जनता को आश्वासन दिया। भाकपा-माले के जिला कार्यालय सचिव कामरेड श्याम पाण्डेय ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि कई वर्षों से माले जिला कार्यालय के समीप वार्ड 9 और 10 नबीनगर मुहल्ले की जनता नारकीय जिन्दगी जी रहे हैं। इतना ही नहीं आज करीब 20 दिन से वार्ड 9 और 10 की जनता के घरों में नाले की गंदे पानी बहने के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है लोग गंदे पानी में घुसकर बाजार जाने के लिए मजबूर हैं। आज सुबह स्थानीय विधायक श्री कुमार कृष्णमोहन उर्फ़ सुदय यादव वार्ड 9 और 10 यानी माले जिला कार्यालय,शहीद भगत सिंह नगर, नबीनगर आकर मुआयना किया। और इस समस्या को निदान करने के लिए आश्वासन दिया और कहा कि इस नाले एवं रोड़ बनाने के लिए टेंडर 85 लाख रुपए का हो चूका है। जनता को गंदे पानी में चलकर पार करने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा है। इस समस्या पर वर्षों से जनता जिला प्रशासन से इस मांग को लेकर आंदोलन, प्रदर्शन किया लेकिन यहां की जिला प्रशासन मौन मुकर्दशक बनकर बैठी है।कामरेड श्याम पाण्डेय ने आगे कहा कि इस समस्या पर अगर जिला प्रशासन जल्द से जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो यहां की जनता आर, पार लडाई लडने के लिए वाध्य होगी।

Join us on:

Leave a Comment