डीएम रिची पांडेय ने बैंक अधिकारीयों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में उद्योग एवं बैंकर्स की बैठक संबंधित पदाधिकारी एवं बैंक के प्रतिनिधि के साथ की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं बैंक के प्रतिनिधि के साथ ऋण वितरण कि समीक्षा बैंकवार‌ किया गया। बैठक में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना की समीक्षा की गई। जिला उद्योग विस्तार पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जहानाबाद जिले में जिला उद्योग केन्द्र द्वारा 54 आवेदकों का आवेदन बैंक को अग्रसारित किया गया है, जिसमें बैंक द्वारा कुल सात आवेदकों का आवेदन स्वीकृति कर दिया गया है, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चार ऋण, इंडियन बैंक द्वारा दो ऋण तथा दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा एक ऋण स्वीकृति कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि प्रथम तिमाही में सभी बैंक शाखाओं द्वारा कम-से-कम एक -एक ऋण स्वीकृत किया जाए। साथ ही जिन बैंकों द्वारा एक भी ऋण स्वीकृत नहीं किया गया है वहां खेद व्यक्त करते हुए निदेश दिया कि शीघ्र ही आवेदकों का आवेदन प्राप्त कर तथा सही पाये जाने पर आवेदकों का आवेदन स्वीकृत करें।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में मात्र चार आवेदन स्वीकृत हुई है, जबकि कुल 131 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो काफी खेद का विषय है। जिला पदाधिकारी ने सभी बैंक को प्रथम तिमाही में एक -एक आवेदन स्वीकृत करने का निदेश दिया है।

Join us on:

Leave a Comment