मोतिहारी : दामाद ने सास की गोली मार कर हत्या की,पत्नी को विदा नहीं करने से नाराज था दामाद!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी सिकरहना कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जटवलिया गांव में गुस्साये एक दामाद ने अपनी ही सास को गोली मार कर मौत की नींद सुला दी.घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है. घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए महिला को ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.घटना के बाद दामाद मौके से फरार हो गया है.सूचना पर पहुंची कुंडवा चैनपुर पुलिस ने मामले में अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. परिजनों के मुताबिक पहले से ही पत्नी की बिदाग़री करने को लेकर सास सहित ससुराल वालों से विवाद चल रहा था.घायल गायत्री देवी राजकिशोर साह की पत्नी है.पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है

Join us on:

Leave a Comment