नए संसद भवन को ताबूत बताने पर भड़के ओवैसी-कहा राजद का कोई स्टैंड नहीं, ताबूत बताना बड़ी गलती

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नया संसद भवन देश की जरूरत है
भाजपा से नाता तोड़कर आए नीतीश कुमार को सीएम बना देती है

नई दिल्ली : देश के नए संसद भवन का उद्घाटन के साथ ही इसपर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस समेत 21 दलों ने उद्घाटन का बहिष्कार किया तो राजद ने ट्विटर पर एक पोस्ट की, जिसमें नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की गई। राजद ने कहा कि नए संसद का ढांचा ताबूत की तरह का है और जल्द ही देश की जनता मोदी सरकार को ताबूत में बंद कर देगी। इस पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भड़क गए और राजद पर हमला बोला।
ओवैसी ने कहा राजद का कोई स्टैंड नहीं है और संसद की तुलना ताबूत से कर बड़ी गलती की है। वे कुछ और भी कह सकते थे, लेकिन यह एंगल लाने की क्या जरूरत है? ओवैसी ने कहा कि पुराने संसद भवन को दिल्ली फायर सर्विस से क्लीयरेंस तक नहीं था, इसलिए नए भवन की जरूरत थी।
ओम बिरला उद्घाटन करते तो बेहतर होता
ओवैसी ने कहा कि राजद कभी खुद को सेक्युलर बोलते हैं और कभी भाजपा से निकले हुए नीतीश कुमार को अपना मुख्यमंत्री बना लेते हैं। हालांकि, ओवैसी ने कहा कि बेहतर होता अगर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नए संसद भवन का उद्घाटन करते।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें