रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली। देसरी थाना क्षेत्र के गाजीपुर चौक के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने रविवार की सुबह एक महिला को रौंदा दिया है। जिससे महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। मृतक महिला अन्य तीन चार महिलाएं के साथ खेत में मूंग तोड़ने के लिए घर से निकली थी। तभी हाजीपुर की तरफ से आ रही जानकी यात्री बस ने महिला को कुचल दिया इसे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। महिला की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया और बस में तोड़फोड़ की है।
मृतक महिला उफरौल पंचायत निवासी जालंधर पासवान की 50 वर्षीय पत्नी शारदा देवी है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया सभी ने भागे भागे घटनास्थल पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही देसरी थाने के पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया है। वहीं पुलिस ने यात्री बस को जप्त कर ली है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया गया है कि यात्री बस रांची चलकर समस्तीपुर जा रही थी तभी हाजीपुर जंदाहा एनएच 322 पर गाजीपुर के समीप महिला को रौंद दिया है। जिससे महिला की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक महिला के 3 पुत्र है। पुत्र और पति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।




