कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बुधवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जैतपुर कला भगवानपुर कैमूर में प्रारंभ बीटेक प्रथम सेमेस्टर 2022 की हो रही परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया और निरीक्षण के दौरान सुधार के संबंध में संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। ज्ञातव्य हो कि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कैमूर अंतर्गत बीटेक प्रथम सेमेस्टर 2022 की परीक्षा का आयोजन दिनांक 24 मई से प्रारंभ होकर 02 जून तक होगा। 24 मई से दो जून तक बीटेक प्रथम सेमेस्टर 2022 की हो रही परीक्षा पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन दो बजे तक होना है।




