कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के दुर्गावती क्षेत्र के डुमरी में पीएसी जवान के हत्या कांड के मामले में मृतक के बड़े भाई औरंजेब खान के द्वारा चार लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दें जांच की गुहार लगाई गई। वही मगंलवार की देर शाम के इस मामले में पटना से 5 सदस्यीय फेरेंसिक टीम जांच के लिए डुमरी गांव पहुंची और मृतक के कमरे से रखे पिस्टल गोली और ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए चली गई। जिसका जांच के बाद रिपोर्ट मिलेगा। इसी बीच मृतक के बड़े भाई औरंगजेब खान के द्वारा चार लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई । आप को बताते दे की सोमवार की रात डुमरी गांव में एक पीएसी जवान जहांगीर खान की मौत उनके घर में ही गोली लगने से हो गई थी ।अब इस हत्या कांड में पटना से 5 सदस्यीय फॉरेंसिक जांच टीम आई थी रिपोर्ट आने के बाद ही इस हत्याकांड के मामले से पर्दा उठेगा।




