पंकज कुमार जहानाबाद-
जहानाबाद पहुंचे राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी का बिहार से सुफड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करने के लिए तैयार है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सभी दलों के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें एकजुट करने में जुटे हुए हैं। वही करुणा सागर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक की हार भाजपा की पतन की शुरुआत है। अब बिहार में नफरत की राजनीति सफल नही होगा। एक सवाल के जवाब में राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल बिहार में सत्ता परिवर्तन कोई विषय नहीं है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हर जगह विभिन्न राज्यों में जाकर भाजपा को हराने का मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के शासनकाल में महंगाई बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा बना है जिससे सभी लोग काफी परेशान है और यही कारण है कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ वोट करेगी। श्री सागर ने कहा कि राजद A टू Z की पार्टी है और यह समाज के सभी वर्गों के हितों के बारे में सोचती है। पुलिस सेवा में रहने के समय भी हम समाज के अंतिम पैदान के लोगो को मदद करना कर्तव्य समझते थे और राजद भी समाज की अंतिम पैदान के व्यक्ति की लड़ाई लड़ती रहती है। तेजस्वी की युवा और प्रगतिशील सोच ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। राष्ट्रीय जनता दल के नीतियों को अमलीजामा पहनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
Byte – करुणा सागर,राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजद




