रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
जिला परिषद सदस्य करिश्मा सिंह के साथ उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल ने जिलाधिकारी को सहकारीता मंत्री को बर्खास्त करने के लिए ज्ञापन सौपा, महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन में बेलागंज के विधायक और राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र यादव पर संवैधनिक पद का शपथ लेने के बावजूद भारतीय संविधान को कलंकित करने का आरोप लगाया गया है, जिला परिषद सदस्या द्वारा समर्पित ज्ञापन में महिलाओ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सहकारितामंत्री पर कानूनी कार्रवाई तथा अपने परिजनों के शुरक्षा की मांग भी की गई है
राष्ट्रीय लोक जनता दल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा की माननीय मंत्री का महिलाओ के खिलाफ दिया गया यह बयान जंगल राज का संकेत है, उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सम्पूर्ण मामले को गंभीरता से लिया है, सरकार एव प्रशासन की चुप्पी पर हमारे पार्टी को आश्चर्य है?
रालोजद नेताओ ने कहा है की यदि महिला को इंसाफ नहीं मिला तो हमारी पार्टी जनता के बीच ले जाएगी, मंत्री का बयान मातृ शक्ति को कलंकित करने वाला, एक ऐसी अमर्यादित टिप्पणी है, जिसकी जितनी निदा की जाय, वह कम है
वरीय पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन दिया गया है




