भाजपा में हिम्मत है तो आरसीपी सिंह को दे नालंदा से टिकट, 3 लाख वोट से हारेंगे – मंत्री श्रवण कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

-कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में जुबानी जंग छिड़ गई है। खासकर जेडीयू और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा जुबानी जंग तेज हो गई है । आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। ल इसी कड़ी में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार शरीफ के सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अच्छी तरह से मालूम है कि उनके अंदर क्या तासीर है। भारतीय जनता पार्टी पिछले 3 सालों से लगातार नालंदा में अपना किस्मत आजमा चुकी है । बीजेपी 3 सालों से लगातार अपना किस्मत आजमाते समझ चुकी है कि बीजेपी नालंदा में फ्यूज बल्ब के समान हो चुकी है।अब यह फ्यूज बल्ब नालंदा में जलने वाला नही है। बीजेपी के द्वारा नीतीश कुमार को चुनौती देने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बीजेपी शायद यहबभूल गई है कि नालंदा से कौशलेंद्र कुमार तीन बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी में हिम्मत है तो आरसीपी सिंह को नालंदा से टिकट देकर देख ले आरसीपी सिंह से तीन लाख से अधिक मतों से कौशलेंद्र कुमार की जीत होगी अन्यथा राजनीतिक जीवन से संन्यास लेने की बात कही। आरसीपी सिंह कहीं से भी चुनाव लड़ ले उनकी जमानत तक कब बचने वाली नहीं है।

बाइट।श्रवण कुमार मंत्री

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें