नीतीश कुमार बताएं की उनके देशाटन से बिहार की जनता को क्या लाभ होगा?- नेता प्रतिपक्ष!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

अमित कुमार की रिपोर्ट

बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री पर एक बार फिर हमला बोलते हुए पूछा है कि नीतीश कुमार बताएं की उनके देशाटन से बिहार की जनता को क्या लाभ होगा। बिहार की जनता मूलभूत सुविधा से भी वंचित हो गई है राज्य में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है नल-जल योजना घोटाले की भेंट चढ़ गई। उन्होंने कहा कि बिहार में अराजकता का माहौल है पीड़ित को थानों से भगा दिया जाता है ताकि कागजों पर अपराध का ग्राफ कम दिखाए जा सके उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी स्वार्थ महत्वाकांक्षा को लेकर बिहार को बर्बाद करने में लगे हैं एक बार फिर जातीय उन्माद हत्या लूट बलात्कार जैसे जघन्य अपराध का माहौल कायम हो गया है बिहार की जनता डरी और सहमी हुई है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता के नाम पर देश भ्रमण में लगे हुए हैं। बिहार में अराजकता का माहौल है उन्होंने पूछा कि हत्या के आरोपी मंत्री के खिलाफ f.i.r. तक दर्ज नहीं और पाता है। विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दिया जाता है जनता जन आंदोलन को लेकर विवश है।
बाइट .. विजय सिन्हा ,, नेता विपक्ष,, बिहार विधानसभा

Join us on:

Leave a Comment