बेलगाम ट्रैक्टर ने तीन को कुचला, सभी की हालत नाजुक!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है ।जहां एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को बुरी तरह से रौंद दिया है। मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमराव मोड़ की है जहां पर आज सुबह बारात से लौट कर अपने गांव सेमराव लौट रहे एक बाइक पर सवार 3 लोगों को विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बुरी तरह से रौंद दिया । इस घटना में एक महिला और एक युवती समेत युवक गंभीर रूप से घायल है ।सभी घायलों का इलाज आरा के सदर अस्पताल में कराया जा रहा है, जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है ।वही चरपोखरी थाना ने परिजनों के बयान पर एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इनकार किया है।
 बाईट/-परिजन(घायल)

Join us on:

Leave a Comment