अग्निपीड़ितों को पुलिस, विधायक और समाजसेवीयों ने पहुंचाई मदद

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में 14 मई की रात लगी भीषण अग्निकांड में 200 से अधिक घर जलकर राख हो गया और 200 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं। अब जिले के अलग-अलग इलाकों से लोग पीड़ित परिवार को राहत के तौर पर मदद कर रहे हैं । मटिहानी थाना पुलिस की ओर से भी आज अग्नि पीड़ितों के बीच करीब ढाई सौ महिलाओं के लिए साड़ी और बच्चों के लिए करीब 15,000 का कॉपी कलम का वितरण किया गया। सर्किल इंस्पेक्टर मदन प्रसाद सिंह , मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती के साथ-साथ मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह के हाथों सभी अग्नि पीड़ित परिवारों के महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया ताकि इस संकट की घड़ी में महिलाओं को थोड़ी राहत मिल सके बताते चले कि मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा पथला टोल में 14 मई की रात भीषण अगलगी की घटना हुई थी जिसमें करीब 200 घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया था जिससे 200 परिवार बेघर हो गए हैं आग इतनी भीषण थी कि किसी भी घर में कोई भी सामान नहीं बच पाया इस वजह से लोग आज कपड़े और खाने के लिए भी परेशान हैं। जिले के अलग-अलग इलाकों से अग्नि पीड़ितों के लिए राहत के रूप में मदद को लोग आगे आए हैं और लगातार पीड़ितों की मदद की जा रही है इसी कड़ी में पुलिस ने भी मानवीय संवेदना के तहत अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत का वितरण किया है।
बाईट- राजकुमार सिंह, स्थानीय विधायक
बाइट- मदन प्रसाद , सर्किल इंस्पेक्टर नगर

Join us on:

Leave a Comment