आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/भोजपुर जिले में ड्राइवर की लापरवाही के कारण टेंपो पलटने से एक सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स का इलाज आरा के सदर अस्पताल में कराया जा रहा है ।मामला चांदी थाना क्षेत्र के चांदी मोड़ की है जहां पर धरहरा निवासी सब्जी विक्रेता सोहन कुमार अपने घर से सब्जी लाने के लिए चांदी सब्जी मंडी जा रहा था उसी दौरान टेंपो चालक ने अपना संतुलन खो दिया और टेंपू सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा। जिसमे सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया ।फिलहाल घायल को हराकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
बाईट/-पत्नी(सब्जी विक्रेता)




