कर्नाटक चुनाव से कांग्रेस अपने मंसूबे में हुई कामयाब, नितीश के सपनों पर फिरा पानी – सम्राट चौधरी!

SHARE:

अमित कुमार पटना

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस की जीत पर अनोखा बयान दिया उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से यह साफ हो गया है कि अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो प्रधानमंत्री बनने का पालकर जेट विमान से अलग-अलग राज्यों में समर्थन जुटाने के लिए घूम रहे हैं उनका यह सपना अब पूरा नहीं होगा उनको घर बैठना होगा क्योंकि कांग्रेस अपने मकसद में कामयाब हो गई और नीतीश कुमार के सपने अब नहीं पूरे होंगे इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने शराबबंदी कानून के लिए खरीदे गए लाखों के ड्रोन कैमरा गायब होने पर भी सरकार पर चुटकी ली और कहा कि यदि आने वाले समय में बिहार के मुख्यमंत्री ही गायब हो जाए तो कोई अचरज की बात नहीं होगी और उसके बाद भी जिस प्रकार से ड्रोन कैमरा खोजने के लिए इनाम की घोषणा की गई है उसी प्रकार मुख्यमंत्री को खोजने के लिए इनाम की घोषणा की जाएगी तो इसमें कोई अचरज की बात नहीं होगी वहीं उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी जोरदार हमला बोला और कहा कि जदयू हुई ऐसी पार्टी है जिसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष वोट पाने के लिए मटन चावल और शराब की व्यवस्था करा रहे हैं जबकि बिहार में पहले से शराबबंदी है उन्होंने कहा कि बिहार में पहले कोई पार्टी के द्वारा मटन चावल और शराब की पार्टी नहीं दी गई लेकिन केवल जदयू में ऐसा हो रहा है सम्राट चौधरी ने आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम को लेकर भी राजद पर निशाना साधा और कहा की कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिसके चलते श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत हुई उन्होंने कहा कि मुझे खुद डेढ़ घंटे पहुंचने में लगे इसे साफ हो गया कि सरकार का कोई ध्यान नहीं है उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में सभी को जाना चाहिए क्या डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी जाएंगे तो उन्होंने कहा कि उन्हें जरूर जाना चाहिए और अन्य पार्टियों को भी ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होना चाहिए बताते चलें कि यह खबर आई थी कि तेजस्वी यादव बागेश्वर बाबा से मिलने वाले हैं लेकिन अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है इस पर सम्राट चौधरी ने चुटकी ली
वाइट सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बिहार

Join us on:

Leave a Comment