रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
रक्सौल में देह व्यापार का खुलासा। मार्केटिंग के नाम पर लड़कियों को बहला फुसला कर कराया जाता था धंधा। झारखंड और बंगाल की आठ लडकिया बरामद। महिला सहित तीन कारोबारी गिरफ्तार। एसएसबी ने किया कार्रवाई।
मार्केटिंग की उच्च सेलरी वाली नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार करने के गोरख धंधा का खुलासा हुआ है। गोरख धंधा पूर्वी चम्पारण के नेपाल सीमावर्ती शहर रक्सौल में किया जा रहा था। इस काले धंधे में जबरन धकेली गयी आठ लड़कियों को एसएसबी की मानव तस्करी रोधी इकाई ने बरामद किया है। साथ ही इस धंधे के संचालन में लगे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमे एक महिला भी शामिल है। रक्सौल के सभ्यता नगर मुहल्ले में यह कला कारोबार फल फूल रहा था। बताया जाता है कि रक्सौल से मार्केटिंग कंपनी में काम करने के लिये झारखंड की लड़कियों को आमंत्रित किया गया था। लड़कियों को मार्केटिंग में अच्छे सेलरी का झांसा दिया गया। जब लडकिया रक्सौल आ गयी तो उन्हें बंधक बना कर पहले परिवार के लोगो को फोन कर 12 हजार रुपये की मांग किया गया। रुपये देने के बाद ही लड़कियों को मुक्त करने की शर्त रख गयी। साथ ही लड़कियों से तीन तीन लड़कियों को मोटिवेट कर बुलाने तब मुक्त करने और 20 हजार रुपये देने की शर्त रखी गयी। झारखंड की एक लड़की की माँ ने एसएसबी के मानव रोधी इकाई के अधिकारी मनोज कुमार शर्मा से संपर्क किया। मोबाइल लोकेशन पर काफी प्रयास करने और रक्सौल थाना के सहयोग से छापामारी किया गया। जिसमें प्रयास जुबेनाइल एंड सेंटर के सहयोग से झारखंड की सात और बंगाल की एक लड़की को बरामद किया गया है। प्रयास जुबेनाइल सेंटर की प्रतिनिधि आरती के कोंसेलिंग के बाद मार्केटिंग के नाम पर कैसे झांसा देकर देह व्यापार कराया जाता था इसका खुलासा हुआ है। इस काले धंधे में शामिल पांच लोगों को चिन्हित किया गया है जिसमे एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।




