दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट : एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है जहा जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के शिवदाहा तिरसठ में देर रात एक शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट इतना ज्यादा बढ़ गया की एक व्यक्ति काफी जख्मी हो गया जिसको आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी हालाकि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की और कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार इस घटना में एक 42 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताए गए है। घटना में मृतक की पहचान शिवदाहा गांव निवासी महेन्द्र यादव के 42 वर्षीय बबलू यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में स्थिति नियंत्रण को लेकर गायघाट और बेनीबाद ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें