ऑटो और कार में जोरदार टक्कर, एक की मौत 8 घायल!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। हाजीपुर लालगंज मार्ग में गुरुवार की दोपहर में ऑटो और कार में हुई जोरदार टक्कर हो गई है जिसमे एक यात्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि ऑटो में सवार 8 यात्री घायल बताए जा रहे है। घटना की सूचना पाकर लालगंज पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंच सभी घायलों को इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। सड़क हादसा लालगंज थाना क्षेत्र के पोझीया गांव से समीप हुई है।

वही एक ऑटो यात्री की मौत हो जाने के बाद लालगंज मुख्य मार्ग को घटारो में गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मार्ग को जाम कर दिया और आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया है। मृतक 32 वर्षिय मुकेश पासवान घटारो गांव निवासी स्वर्गीय उत्तम पासवान का पुत्र बताया गया है। जबकि मृतक के 29 वर्षीय पत्नी रूबी देवी,8 वर्षीय पुत्र शरद राज, दो पुत्री मोना कुमारी 5 वर्ष और 1 वर्षीय आयुषी कुमारी घायल है जिसका इलाज लालगंज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। कई घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है।

लेकिन जाम की सूचना मिलते ही लालगंज थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने में जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment