वाहन चेक कर रहे पुलिसकर्मी को बाइक सवार ने ठोका, मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

जंदाहा समस्तीपुर मुख्य मार्ग एनएच 322 पर जंदाहा थाना पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था ईसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक सड़क से गुजर रहे थे पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल सवार को जंदाहा थाना क्षेत्र के हरिप्रसाद चौक पर ठंडा दिखाकर रोकने की कोशिश की दोनों युवक बाइक का संतुलन खो दिया और पुलिसकर्मी ब्रजेश उपाध्याय जो सारण जिला के रहने वाले थे वाहन जांच के दौरान ठोकर मार दी जिससे सड़क पर ही पुलिसकर्मी गिर गया और उसकी मौत हो गई दोनों युवक भी बुरी तरीके से घायल हो गया घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है तो पुलिसकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन को शव सौंप दिया जाएगा वही दोनों मोटरसाइकिल सवार युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है दोनों को गंभीर रूप से चोट लगी हुई है जिसका इलाज करने में डॉक्टर जूटे हुए हैं बताया जा रहा है पुलिस को देख कर दोनों मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज कर दिया और अपना संतुलन खो दिया और पुलिसकर्मी ने भागते देख उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वो मोटरसाइकिल सवार ने पुलिसकर्मी को ही ठोकर मार दी और पुलिसकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वह इसकी सूचना मिलते ही परिवार वाले भी पुलिसकर्मी के सदर अस्पताल पहुंच गए हैं यहां पर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को शव सौंप दिया जाएगा घायल दोनों युवक से पुलिस पूछताछ भी कर रही है वह युवक कहां से कहां जा रहा था और पुलिस को देख कर किस लिए भागने की कोशिश की है वह इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है पोस्टमार्टम के बाद पुलिसकर्मी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा फिर परिवार वालों को शव सौंप दी जाएगी

क्या कहते हैं जन्दाहा थाना प्रभारी विश्वनाथ राम

वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दिया है जिससे होमगार्ड जवान की मौत हो गई है सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा मोटरसाइकिल सवार दोनों की हालत ठीक नहीं है उसका भी इलाज किया जा रहा है

Join us on:

Leave a Comment