रिपोर्ट अनमोल कुमार
शिक्षा विभाग ने सरकार को नए वेतनमान का प्रस्ताव भेजा
पटना : बिहार में नई नियमावली के तहत बहाल होने वाले शिक्षकों का वेतन तय कर दिया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सरकार को नए वेतनमान का प्रस्ताव दिया है। इन शिक्षको को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा। उसी अनुसार वेतन औस अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी। नए वेतनमान के अनुसार, कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले विद्यालय अध्यापक का प्रारंभिक मूल वेतन 25000 हजार रुपए, कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले विद्यालय अध्यापक का प्रारंभिक मूल वेतन 28000 हजार रुपए, कक्षा 9 से 10 तक तक पढ़ाने वाले विद्यालय अध्यापक का प्रारंभिक मूल वेतन 31000 हजार रुपए और कक्षा 11 से 12 तक तक पढ़ाने वाले विद्यालय अध्यापक का प्रारंभिक मूल वेतन 32000 हजार रुपए तय किया गया है। शिक्षका विभाग ने इसे लेकर प्रस्ताव जारी कर दिया है। बता दें कि बिहार सरकार ने शिक्षकों की बहाली को लेकर नई नियमावली निकाली है। सरकार ने BPSC के माध्यम से शिक्षकों की बहाली का निर्णय लिया है। इसके तहत बहाल होने वाले शिक्षक को राज्यकर्मी का दर्जा मिल जाएगा। साथ ही BPSC से शिक्षकों की बहाली होने से शिक्षा के गुणवत्ता में भी सुधार होगा। जो भी शिक्षक नियोजित हैं, वे भी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं।




