जहानाबाद- नई शिक्षा नीति के खिलाफ धरने पर बैठे शिक्षक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

सूबे की नीतीश सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति बनाने के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ ने जहानाबाद प्रखंड कार्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना के माध्यम से शिक्षकों ने साफ तौर पर कहा कि इस नई शिक्षा नियमावली को सरकार अविलंब वापस ले अगर सरकार इस नियमावली को वापस नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में सड़क पर जुझारू आंदोलन चलाया जाएगा। धरना पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि सरकार जो शिक्षा नीति बनाई है वह शिक्षकों के बीच फूट करने वाला नीति है अभी जो नए शिक्षक बहाल होंगे उन्हें सरकारी कर्मी का दर्जा मिलेगा जबकि जो पहले से शिक्षक बहाल किए गए हैं उन्हें सरकारी कर्मी का दर्जा नहीं मिलेगा। ऐसी स्थिति में शिक्षकों के बीच मनमुटाव होगा और इससे शिक्षण कार्य भी बाधित होंगे। शिक्षकों ने साफ तौर पर कहा कि अभी प्रखंड स्तर पर एक दिवसीय धरना दिया जा रहा है आने वाले दिनों में हम लोग आंदोलन को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।
Byte – शिवकिशोर शर्मा,शिक्षक नेता

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें