प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी
बेगुसराय में लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने शिक्षक एवं छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
बेगुसराय जिले के बखरी प्रखंड के घाघरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदपुर में लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदपुर विघालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया । प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने बताया कि बखरी अनुमंडल क्षेत्र में इस विघालय का पहला स्थान है जो निजी विद्यालयों से भी बेहतर पठन-पाठन होता है विघालय का विधि-व्यवस्था काबिले तारीफ योग है इस विघालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार से अन्य विघालय के शिक्षकों को सिख लेना चाहिए और किसी भी विद्यालय में गुनवान शिक्षकों के द्वारा बेहतर शिक्षा का कल्पना करना मुस्कील है। वोही अपने क्षेत्र के सांसद, विधायक से मांग किया है कि विघालय को और बेहतर बनाने के लिए छात्र छात्राओं को बैठक के लिए उत्तम व्यवस्था के साथ अन्य संसाधनों के लिए फंड दिया जाय वोही एक सौ मेधावी छात्र छात्राओं को कलम कोपी दे सम्मानित किया गया और शिक्षक शिक्षिका को फूल माला से सम्मानित किया और उज्वल भविष्य की कामनाएँ की वही विघालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य वरीय शिक्षकों के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान एवं पार्टी के सभी लोगों एवं पत्रिका को चादर देकर सम्मानित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा कि लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट तब पूरा होगा जब समाज में शिक्षक दिलीक कुमार के जैसा हरेक विघालय में शिक्षक रहेंगे। इस मौके प्रखंड प्रधान महासचिव संजीत यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार वर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, पंचायत अध्यक्ष जयजयराम सदा, अनुपम कुमारी, सुनिता देवी, समाजीक कार्यकर्ता चंदन कुमार, श्रवण पासवान, शिक्षिका शमा प्रवीण, शिक्षक इनचार्ज दिलीप कुमार, मनोज प्रसाद, सुमित कुमार राय, मो नौशाद आलम, मुकेश रंजन प्रसाद, प्रभात कुमार, छात्र बलजीत कुमार, जयकिशन कुमार, सुरज कुमार, पिंकेस कुमार, सविता कुमारी, मधु कुमारी, पूजा कुमारी, सरिता कुमारी, आंचल कुमारी, राधिका कुमारी आदि उपस्थित थे।




