भ्रष्टाचार से कमाए अकूत संपत्ति बचाने के लिये विपक्षी एकजुटता – नेता प्रतिपक्ष!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता विजय सिंहा ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज जो दौरा कर रहे हैं कोई देश बनाने के लिए नहीं बल्कि वह अपने परिवार और परिवार से अकूत संपत्ति कमाए हैं उसे बचाने के लिए कर रहें हैं। भ्रष्टाचार से और जेल जाने से बचने के लिए तमाम भ्रष्टाचारियों को संगठित करने के लिए काम कर रहे हैं देश के प्रधानमंत्री ने जो लाल किला से घोषणा किया है भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र बनाने का उससे बचने के लिए लोग दौरा कर रहे हैं। देश की जनता हमेशा भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुट होकर लोगों के साथ खड़ी रही है। वहीं शिक्षक नियमावली को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षकों को हमेशा ठगने का काम किया है । अपने प्रथम कलम से कैबिनेट में नौकरी देने का बात करने वाले उपमुख्यमंत्री क्षमा मांगे शिक्षकों से। जो ऑलरेडी पहले से परीक्षा पास कर लिए हैं उससे परीक्षा लेने का कोई औचित्य नहीं है यह सरकार भाई भतीजा का शोषण का और नियुक्ति घोटाला का खेल शुरू करने की कोशिश है। आनंद मोहन की रिहाई के सवाल पर कहा कि अगर सरकार को एहसास होता है कि गलती किया तो उसे क्षमा मांगना चाहिए।
बाईट- विजय सिन्हा, पतिपक्ष नेता बिहार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें