ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
-ईद के दिन बिहार थाना क्षेत्र इलाके के बड़ी दरगाह नया टोला में हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस ने एमडी आदिल को रविवार को ही हिरासत में लिया था जिसका इलाज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं सोमवार को इस ब्लास्ट मामले में फरार चल रहे मोहम्मद जॉन और एमडी शकील को भी बड़ी दरगाह से बिहार थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। हालांकि इस मामले में अभी सदर डीएसपी डॉक्टर शिबली नोमानी ने कुछ भी बताने से कोई परहेज किया। आपको बता दें कि फिलहाल सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मोहम्मद जॉन को अपने साथ ले गए हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस घटना में शामिल कई और लोगों की गिरफ्तार हो सकते हैं। आपको बता दें कि बिहार थाना में ब्लास्ट मामले में कुल 6 लोगों को आरोपित किया गया है जिसमें 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जॉन ने यह कहा है कि उस ब्लास्ट के दिन कुल चार बंब था ।
बाइट।एमडी जॉन आरोपी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा



