मिशन 2024/25 की लोजपा रामविलास ने शुरू की तैयारी!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान आदेशानुसार गढ़पर स्थित संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह के आवास पर सभी जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ मिशन लोकसभा विधानसभा 2024-25 को लेकर अहम मीटिंग किया गया। जिसके अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मुकुट के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षो ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट ने सभी प्रकोष्ठओं का प्रखंड अध्यक्षों पंचायत अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों नियुक्त करने पर जोर दिया तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। वही संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि आधी आबादी को लोजपा में जोड़कर गांव गांव में जाने की जरूरत है। 2024- 25 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर हम पार्टी को पूरी तरह से मजबूत करने में जुटे है क्योंकि लोक जनशक्ति रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 2025 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनाने का सपना साकार करना है।

बाइट।रजनीश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष संसदीय बोर्ड
बाइट।सत्येंद्र मुकुट जिलाध्यक्ष

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment