रवि शंकर शर्मा!
बाढ़ पुलिस ने देश के सबसे बड़े साइबर क्राइम के गढ़ कर्माटांड़ जामताड़ा झारखंड इलाके में छापेमारी करते हुए वहां से साइबर क्राइम करने वाले 20 वर्षीय मोहम्मद रईस अंसारी पिता बाबुल अंसारी को धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार करते हुए उसके पास से ₹53270 भी बरामद कर ली है और अपराध में शामिल मोबाइल और सिम कार्ड को भी चेक कर लिया बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एएसपी भारत सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उक्त बातों की जानकारी दी पुलिस ने बताया कि 14 अप्रैल 2023 को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ब्रांच खाते के खाताधारक अमित राजा के अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी की गई थी इस दौरान फर्जी कॉल आते हुए उनसे डिस्काउंट दिलाए जाने के नाम पर उनके बैंक खाता से जुड़े डिटेल्स प्राप्त कर ली है और फिर उसके खाते से 2 लाख ₹10000 निकालकर चूना लगा दिया मामले को लेकर बाहर थाना में कांड संख्या- 221/2023 दर्ज करते हुए 2 दिन पहले बाढ़ थाना के दरोगा जयशंकर कुमार और टेक्निकल टीम के सदस्य मुकेश कश्यप विकास कुमार और गौतम कुमार की टीम झारखंड पहुंचकर सघन छापेमारी करते हुए जिन इलाकों में साइबर क्राइम का बोलबाला है वहां से अपराधी को खोज निकाला अपराधी ने अपना अपराध कबूल करते हुए पुलिस को सारे मामले की जानकारी दी पुलिस का कहना है कि झारखंड के अपराधी ने कई राज्यों में साइबर क्राइम के माध्यम से घटना को अंजाम दिया है और हाल के दिनों में रईस अंसारी उड़ीसा के जेल से छूट कर आया है बाढ़ पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि झारखंड के जामताड़ा इलाके से अपराधी को गिरफ्तार कर लाना टेढ़ी खीर है इसके लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा/
वाइट– भारत सोनी ए एसपी बाढ़




