रवि शंकर शर्मा!
मिथिलांचल के बेगूसराय स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सिमरिया धाम में आज मुंडन संस्कार का दिन होने कारण रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देखी गई,
सुबह से ही गंगा के किनारे हजारों लोग जमा होने लगे और फिर एक किलोमीटर तक फ़ैल गये, यूँ तो विभिन्न तीज त्योहारों पर हमेशा सिमरिया में भीड़ रहती है पर मुंडन की बात करें तो एक दिन में मुंडन का ये रिकॉर्ड भीड़ है!
इसे लेकर प्रशासन ने SDRF की तैनाती कर रखी है, वहीं घाटों की भी बैरिकेडिंग कर दी गई है!
शंखनाद के पास गंगा से ली गई भीड़ की ये एक्सक्लुसिव तस्वीरें हैँ!

जिला आपदा विभाग से तैनात गोताखोर अनिल कुमार, भरत कुमार,अर्जुन कुमार, तेतर कुमार, जाटों कुमार, सीताराम कुमार, शत्रुघन कुमार, मनीष कुमार, अमर कुमार और सुनील कुमार स्पीड वोट से गंगा घाट पर लगातार गश्त करते नजर आये!





