ओवरलोड ट्रक से अवैध वसूली का डीएसपी ने किया खुलासा, दलाल पर प्राथमिकी दर्ज!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

पताही थाना इलाके में ओभर लोड ट्रक को पार कराने के लिए वसूला जाता है रुपये। एक हजार से 12 सौ रुपये की होती है वसूली। डीएसपी के छापामारी में अवैध वसूली का हुआ खुलासा। दलाल पर पताही थाना में प्राथमिकी दर्ज। बालू से पुलिस की अवैध कमाई का पूर्वी चम्पारण में भंडाफोड़ हुआ है। यह भंडाफोड़ कोई और नही पुलिस के ही वरीय अधिकारी की जांच में हुआ है। दरअसल, पूर्वी चम्पारण के ग्रामीण इलाकों में ओवरलोड ट्रक से बालू मंगाया जाता है। जिसका संरक्षण पुलिस का होता है। मामला पूर्वी चम्पारण के पताही थाना इलाके की है। जहां ओवरलोडेड ट्रक को थाना के क्षेत्र से गुजरने के लिए एक हजार रुपये से 12 सौ रुपये का चढावा देना पडता है। इसके लिए थाना ने एक आदमी को खडा कर रखा है। सरकार और डीजीपी के आदेश को घता बताते हुए थाना पुलिस ऐसी कार्रवाई कर रही है। पकडीदयाल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने गुप्त सूचना पर छापामारी करते हुए ओभर लोडेड ट्रक को जब्त किया है। डीएसपी ने चोरमा कोठी के समीप कार्रवाई किया है। पुलिस के ट्रक के रोकते ही ट्रक डाईवर ने रोब में पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि पताही थाना इलाके से गुजरने के लिए एक गजार की राशि दे दिया है। ट्रक डाईवर से जानकारी लेने पर पता चला कि पिछले एक साल से यह खेल चल रहा है। ओभर लोडेड ट्रक को पताही थाना इलाके से पार करने के लिए आमोद नामक व्यक्ति को एक गजार से 12 सौ रुपये ट्रक ड्राईवर दिया करते है। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने ट्रक को पताही थाना के हवाले करते हुए आमोद पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच करने को कहा कि कैसे सरकार के आदेश की अवहेलना करते हुए ओभर लोडेड बालू ट्रक को थाना इलाके से पार कराया जाता है। इसके अलावे डीएसपी ने वरीय अधिकारियों को भी इस करतूत की जानकारी लिखित रुप से दिया है। ट्रक ड्राइवर के बयान पर पताही थाना में वसूली करने वाले के विरुद प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। ट्रक ड्राईवर ने एक वर्ष से लगातार थाना के नाम पर वसूली का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि आमोद को रुपये देने के बाद पताही थाना इलाके में कही भी पुलिस परेशान या वसूली नहीं करती है। साथ ही सुरक्षित रास्तो के पार कराया जाता रहा है।
BYTE :__ट्रक चालक

Join us on:

Leave a Comment