रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
बिहार के हाजीपुर में पासवान चौक स्थित एक निजी होटल में पहुंचें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा की मुस्लिम और यादव की नही बल्कि आरजेडी A TO Z की पार्टी है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हाजीपुर में चौरसिया समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि थे। उन्ही के द्वारा आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया है।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि चौरसिया समाज आगे बढ़े सभी लोग आगे बढ़े उन्होने कहा की अगर मुझे भी समाज में योगदान देना होगा तो देंगे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कोई भी चौरसिया समाज के साथ गड़बर करेगा तो हम उसके साथ है उसको मदद मिलेगा।
मंच को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग यह यह टैग लगा देते हैं राष्ट्रीय जनता दल सिर्फ मुसलमान और यादव का पार्टी है लेकिन हम यह कहना चाहते हैं कि हम लोग युवा है और सभी को लेकर चलना है यह पार्टी ए टू जेड की पार्टी है। बताया गया है कि तेजस्वी यादव का वैशाली जिले में कई कार्यक्रम में आज शामिल होना है। तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर भी जाएंगे जहां पर आरजेडी के रहे वरिष्ठ नेता भोला राय के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी शामिल होंगे




