रिपोर्ट – अमित कुमार!
लोकेशन फुलवारी शरीफ़
फुलवारी शरीफ . शनिवार को ईद की मुबारकबाद देने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह इमारत शरिया और खानकाह मुजीबिया पहुंचे . इमारत शरिया में नायब अमीर ए शरीयत मौलाना शमशाद रहमानी कासमी एवं कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिब्ली अल कासिमी से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी . डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह को यहां अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया एवं मीठी सेवइयां अभी खिलाई गई.
इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का काफिला खानकाह मुजीबिया पहुंचा जहां खानकाह के प्रबंधक हजरत मौलाना मिनहाजुद्दीन कादरी ने उनका स्वागत किया और गद्दीनशी पर हजरत मौलाना आयतुल्लाह कादरी के हुजरे में ले गए. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने पीर हजरत मौलाना आयतुल्लाह कादरी से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और अमन चैन खुशहाली की दुआ की दरख्वास्त की . प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह नोहसा में कांग्रेस नेता अरशद अब्बास आजाद के घर भी गए और ईद की मुबारकबाद दी . साथ में कांग्रेस पार्टी के नेता प्रखंड अध्यक्ष शहाबुद्दीन, शायर मीर सज्जाद , मो इदरीश , नोमान मलिक, एस एम शरफ समेत इमारत शरिया के मौलाना अरशद रहमानी, मो हेमायूं अशरफ एवम बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे .




