कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना के तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम जयंती का आयोजन हुआ। नगर पालिका मैदान में श्री भगवान परशुराम की पूजा के बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान जय परशुराम का जयघोष किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में सनातनी हिंदू भाइयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना के अध्यक्ष विनोद तिवारी एवं सचिव अभय पांडेय के द्वारा की गई। मंच संचालन रत्नेश तिवारी चंचल और रजनीकांत तिवारी ने किया। शोभा यात्रा का संचालन फणींद्र त्रिपाठी ऊर्फ बिट्टू, अजय शंकर पांडे उर्फ़ करीना, गौरी पांडे, लल्लू शंकर दुबे, मनीष ओझा, पंचम तिवारी,अभिषेक आनंद ने किया। शोभायात्रा नगर पालिका मैदान के पटेल चौक बस स्टैंड बाइक पर और एकता चौक होते हुए नगर पालिका मैदान में समाप्त हुई। कई गणमान्य भी शोभायात्रा में शामिल हुए। एमएलसी अशोक पांडेय, पूर्व विधायक अशोक सिंह, रिंकी रानी पांडे,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज जयसवाल सहित कई मौजूद रहे।




