Search
Close this search box.

बिहार में आंधी-पानी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हुई राहत की बारिश तो चेहरे पे आई मुस्कान, पारा लुढ़का

रिपोर्ट अनमोल कुमार पटना : बिहार की राजधानी पटना समेत वैशाली, सारण और आसपास के इलाकों में देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रही। नवादा, नालंदा और भोजपुर जिले के कुछ भागों में वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दी। भीषण गर्मी में झुलस रहे लोगों ने राहत की सांस ली। वर्षा से राजधानी समेत प्रदेश के 28 जिलों के अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री तक लुढ़क गया। अगले दो दिनों आंधी, पानी के साथ तेज हवाएं चलेंगी। जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार व रविवार को भी 26 जिलों में आंशिक वर्षा हो सकती है। कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी की चेतावनी है। 24 अप्रैल को राज्य के अधिसंख्य जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और गरज के साथ वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

26 जिलों में होगी हल्की बारिश
बिहार के 26 जिलों में अगले दो दिनों में फिर बारिश होने की संभावना है। 24 अप्रैल को राज्य के अधिसंख्य जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और गरज के साथ वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत कई जिलों में शुक्रवार की रात बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तेज हवा के साथ रात में हुई बारिश के बाद लोगों ने पंखे, कूलर इत्यादि बंद कर दिए। आज से पूर्वा हवा चलेगी, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।
बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद गया का 38.6 डिग्री, पश्चिमी चंपारण 38 डिग्री, सारण 36.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर 35.8 डिग्री और पूर्णिया का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दरभंगा, सुपौल, अररिया, भागलपुर, पूर्वी चंपारण भोजपुर, सीतामढ़ी, जमुई, औरंगाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, नवादा, कटिहार, नालंदा और सीवान का पारा 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें