भूमि विवाद सुलझाने गई पुलिस व सीओ पर हमला, कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी !

SHARE:

बांका से अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट :

एक पुराने भूमि विवाद के निपटारे को लेकर पहुंची पुलिस व सीओ के वाहनों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस व सीओ को ग्रामीणोंं के आक्रोश का जबरदस्त सामना भी करना पड़ा। इस हमले में अमरपुर थाना के थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस कर्मियोंं को चोटे आई है। हमले में ग्रामीणों ने रोड़े- पत्थर और लाठी- खंती के साथ- साथ तीर आदि का इस्तेमाल कर पुलिस सहित सीओ को खदेड़ दिया । हमले के दौरान बचने के लिए अधिकारी और पुलिसकर्मी इधर-उधर छिपने लगे और किसी तरह अपनी जान बचाई। हमले में थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि कई पुलिसकर्मियों के भी गंभीर चोटे आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के गदाल गांव में करीब 7 एकड़ भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच वर्षों से विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में भी चल रहा है। जानकारी के अनुसार न्यायालय में महेंद्र यादव के पक्ष में फैसला दिया था। इस मामले को सुलझाने के लिए ही सीओ अमरपुर के थाना अध्यक्ष व पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे थे। सीओ स्वाति कृष्णा एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय दोनों पक्षों को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष अपने-अपने बातों को रख कर भीड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस सहित सीओ पर ही हमला बोल दिया। ग्रामीणों के द्वारा खदेड़े जाने से थानाध्यक्ष एक गड्ढे में गिर गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने उनपर भी हमला बोल दिया। सीओ किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें