पंकज कुमार जहानाबाद
भाकपा-माले का 54 वीं पार्टी स्थापना दिवस भाकपा-माले जिला कार्यालय सहीत, जिला के सभी प्रखंड से लेकर गांव स्तर तक पार्टी स्थापना दिवस काफी धुमधाम से मनाया गया। भाकपा-माले का पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर आज पार्टी जिला कार्यालय जहानाबाद में कामरेड लेकिन के जन्म दिवस पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सबसे पहले पार्टी कार्यालय में झंडा तोलन पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड वसी अहमद ने किया। उसके बाद दो मिनट का मौन रखकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसी प्रकार जिला के सभी प्रखंडों में यह कार्यक्रम किया गया। जिला के सैकड़ों से ज्यादा गांव, बाजारों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी जिला कार्यालय में झंडा तोलन पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड वसी अहमद ने किया। माल्यार्पण किसान महासभा के राज्य सचिव कामरेड रामाधार सिंह, माले जिला सचिव कामरेड श्रीनिवासन शर्मा आदि ने किया। कार्यक्रम में शामिल माले जिला कार्यालय सचिव कामरेड श्याम पाण्डेय युवा नेता कामरेड मुकेश पासवान,राम उदय कुमार, गणेश दास आदि थे। काको प्रखंड के सैदाबाद में घोसी विधायक कामरेड रामबली सिंह यादव कामरेड मुमताज प्रखंड सचिव कामरेड विनोद कुमार भारती, किसान नेता सौखिन यादव, प्रताप दास,राम ईश्वर मांझी,उदय पासवान आदि। वही मोदनगंज में वितन मांझी, जगदीश पासवान, प्रदीप कुमार, युवा नेता योगेंद्र यादव आदि थे। घोसी प्रखंड में कामरेड अरुण बिंद, बुद्धदेव यादव,इन्द्रेश पासवान, अशोक साव,बरुन पासवान,मदन यादव आदि, हुलासगंज प्रखंड में प्रखंड सचिव कामरेड प्रभात कुमार, दिलीप बिंद, अवधेश पंडित,रामा पासवान, रमेश शर्मा, प्रमोद पंडित, ओमप्रकाश सुमन आदि। जहानाबाद प्रखंड में हसनैन अंसारी, दिनेश दास, मजदूर यूनियन के नेता कामरेड सिवशंकर प्रसाद, अरुण यादव, ऐपवा नेत्री कामरेड कुंती देवी, आदि। मखदुमपुर में सतेन्द्र रविदास,मुना देवी, युवा नेता बेंकटेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, भागीरथ मांझी आदि।रतनी में ललनकिशोर आजाद,महेन्द्री देवी,करीमन दास,विजय यादव, विनोद बिंद आदि थे। नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा की हमारी पार्टी भाकपा-माले का आज हीं के दिन नक्सलवादी आंदोलन,धधकते खेत, खलिहानों से यह पार्टी का उदय हुआ था। और आज पूरे देश भर में यह पार्टी काफी जडें जमा ली है। लेकिन आज देश के आम जनता का खतरा भाजपा,आर एस एस जैसे संगठनो से हैं जो देश के संविधान को तहस,नहस करने पर तुली हुई है। आज देश की संविधान पर खतरा है। जो बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान बनाया उस संविधान को दंगाई आर एस एस वालो ने समाप्त करने की कोशिश कर रही है।और देश में हिन्दू, मुसलमानों के खिलाफ जहर घोलने का काम किया जा रहा है। बिहार में रामनवमी के अवसर पर कितने गांव,शहरों में खुलकर दंगा,फसाद कराया गया
लेकिन दंगाईयों का मनोकामना नहीं पूरी हो पाई। जनता ने दंगाईयों को मुंहतोड़ जवाब दिया।




