रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार ने नीतीश मॉडल देख लिया और क्या दुर्दशा हुई बिहार की यह किसी से छुपा हुआ नहीं है हमारे बगल के राज्य उत्तर प्रदेश में योगी जी का मॉडल काम कर रहा है किस तरीके से वहां पर इन्वेस्टमेंट आ रहा है बाहर से किस तरीके से वहां से अपराधी भाग रहे हैं राज्य छोड़कर किस तरीके से वहां शांति है सद्भाव है यह गजब का मॉडल उत्तर प्रदेश में योगी मॉडल सामने आया है मैं आग्रह करूंगा नीतीश कुमार जी से योगी आदित्यनाथ को अपना गुरु मानकर योगी मॉडल को स्वीकार करें और बिहार का विकास करें क्योंकि बिहार का विकास हो नहीं रहा है आपके राज्य में कई जिले दंगा प्रभावित है वर्तमान में भी दरभंगा में तनाव व्याप्त है आपकी राजधानी में अतीक अमर रहे के नारे लग जाते हैं तो इससे लगता है कानून व्यवस्था बिहार में चरमरा चुकी है जब आप के डिप्टी सीएम अतीक जी कहकर संबोधित करते हैं तो मेरा आग्रह है जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं से योगी जी का जो चरित्र चित्रण करते हैं उसको सही तरीके से लें बिहार में इन्वेस्टमेंट भी आएगा अपराध भी घटेगा बेरोजगारी भी खत्म होगी और बिहार विकास भी करेगा
चंदन सिंह
प्रदेश प्रवक्ता
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी




