रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा में चल रहे 8 दिवसीय भगवान परशुराम महोत्सव में भाग लेने बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, शेखपुरा, और जमुई के श्रद्धालुओं का जत्था मोकामा पहुँचा!
जयमंगला वाहिनी के नेतृत्व में उत्तर बिहार से आया श्रद्धालुओं का जत्था तो वहीं मध्य बिहार के जिलों से परशुराम सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्त्ता जय परशुराम के नारे लगाते हुए मोकामा पहुँचा!


परशुराम महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा प्राप्त है!
भगवान परशुराम सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक और भगवान श्री राम के पूर्व भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैँ! उन्होंने अनेकों बार पृथ्वी को अत्याचारियों से मुक्त किया और धर्म की स्थापना की!

शास्त्रों के अनुसार भगवान सात चिरंजीवीयों में से एक हैँ, जिन्हे अमर माना जाता है!
जुलुस में महिलाओं की भागीदारी देखने लायक थी, श्रद्धालु खुशबू मिश्रा ने कहा की जैसे महिलायें हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैँ उसी तरह धर्म को सम्हालने के लिये महिलाओं को आगे आना होगा!
Byte :- राकेश भारद्वाज
Byte :- बिंदु चौधरी
Byte:- खुशबू मिश्रा ( पगड़ी में )





