गृह राज्यमंत्री द्वारा जारी आपराधिक आंकड़े पर बोले उद्योगमंत्री, नितीश जबतक उनके साथ थे मंगलराज था हमारे साथ आये तो जंगलराज?

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के घोसवार गांव में शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ को कार्यकताओं ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया है। इस दौरान बिहार में उद्योग जगत में बढ़ावा देने और लोगों को रोजगार के तौर पर उद्योग से जोड़ने की बात कही है। मंत्री समीर महासेठ ने कहा है बिहार में बड़ी आबादी है बिहार में अधिक पोडक्ट तैयार किया जाता है जो देश के दुसरे दूसरे राज्य में सप्लाई किया जा रहा है।

बीजेपी द्वारा सात महीने की दिए आपराधिक घटनाएं के आंकड़ा को लेकर बीजेपी पर हमलावर दिखें मंत्री समीर महासेठ ने मिडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा है जब तक मुख्यमंत्री नीतिश कुमार बीजेपी के साथ में थे तो बिहार में मंगल राज था उनको बीजेपी से हटकर हम लोग में सटने के बाद जंगल राज हो गया है उन्होने कहा कि बीजेपी वाले जो सात महीने का आंकड़ा दिया है उससे पहले सात घर का आंकड़ा मंत्री समीर महासेठ ने बीजेपी से ही मांग कर दिया है।

दरअसल उद्योग मंत्री समीर महासेठ वैशाली जिले के हाजीपुर घोसवर में निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे तभी मिडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होने जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने इशारों इशारों में कहा कि आप हाजीपुर के रहकर हाजीपुर को ही तिरस्कार कीजिएगा तो बिहार की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि बिहार के लोगों का प्रशंसक बनिए। उन्होंने बताया कि बिहार के जनता ने आपको दिल्ली में एमपी एमएलए बनाया। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रशंसनीय जनता है इसीलिए बिहार की जनता के बारे में ऐसे मत बोलिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर सरकार पहल कर रही है। जो गलत है वह गलत है उसे इंप्रूव नहीं करना चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment