बच्चों की लड़ाई ने लिया विकराल रूप, दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी, आगजनी, एक दर्जन जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – राहुल राय, दरभंगा :-

बच्चों की लड़ाई ने लिया विकराल रूप, दो पक्षों में हुई जमकर पत्थरबाजी, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत

दरभंगा – जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के मास्टर चौक पर गुरुवार की शाम दो बच्चों के बीच मामूली झगड़ा इतना बढ़ गया कि बच्चों का झगड़ा उग्र रूप ले लिया। दोनों गुटों के बीच।लगभग आधा घंटा जमकर रोड़े बाजी हुई। जिसमें एक गुट के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तथा चार मोटरसाइकिल को जला दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। फिलहाल वहां की स्थिति तनावपूर्ण है।

वही घटना की सुचना मिलते ही वरीय अधिकारी के निर्देश पर घटनास्थल पर बिरौल डीएसपी, एसडीओ के साथ ही बेनीपुर डीएसपी सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वही डीएसपी के नेतृत्व में घटनास्थल के समीप सभी घरों के छत का सर्च किया गया। तथा माइकिंग के द्वारा लोगों को अफवाह पर ध्यान देने की अपील की गई। साथ ही लोगो को भरोसा दिया गया कि पुलिस प्रशासन आपके साथ हैं।

वही डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया की बच्चों की मामूली विवाद के कारण दो गुट आपस में भीड़ गए। जिस दौरान दोनों पक्षो के द्वारा पत्थरबाजी की गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है। पुलिस मौके पर कैम्प कर रही हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

Byte ——–

संजीव कुमार कापर, एसडीओ
मनीष चंद्र चौधरी, डीएसपी बिरौल

Join us on:

Leave a Comment