अपर मुख्य सचिव ने लू, आगजनी, आपदा बाढ़ तथा एईएस संबंधित समीक्षा बैठक की ।

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

जिले के प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य सचिव शिक्षा ने आज समाहरणालय सभा कक्ष में लू, आगजनी, आपदा बाढ़ तथा एईएस संबंधित समीक्षा बैठक किया। एईएस बिन्दु पर जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सुरक्षित है । अब तक 10 मामले प्रकाश में आये है जो पूरी तरह से स्वस्थ एवं सुरक्षित है। प्रखंडों में दवा एवं ओआरएस की पर्याप्त उपलब्धता है। डाॅक्टर रोस्टर के अनुसार कर्तव्य पर उपस्थित है। आईईसी कार्यक्रम के तहत जन मानस में एईएस से बचाव एवं जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। वाॅल पेटिंग, होडिंग, बैनर, नुक्कड़ नाटक, रेडियो जिंगल, पम्पलेट से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। एम्बुलेंस को पंचायतवार टैग किया गया है। कंट्रोल रूम सक्रिय है। इसके अतिरिक्त जीविका, शिक्षा एवं आईसीडीएस अपने दैनिक कार्यक्रम में चमकी से सावधानियां एवं बचाव पर परिचर्चा को शामिल कर रहे है। संभावित बाढ़ को लेकर एसओपी के अनुसार जिला प्रशासन पूरी तैयारी कर रखी है। संसाधन का मानचित्रन कर लिया गया है। साम्रगी का दर भी निर्धारण कर लिया गया है। 51 हजार से अधिक पॉलीथिन शीट उपलब्ध है, 75 नाव सक्रिय है। नाव परिचालन का भुगतान बकाया शून्य है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी तत्पर है। विद्यालयों में आयरन टैबलेट और कीड़े की दवा वितरित किया जा रहा है। कोविड से मृत्यु होने वाले आश्रितों को मुआवजा राशि दे दी गई है। इसके अतिरिक्त विगत माह ओला तुफान से पूरे फसल क्षति को लेकर अनुदान राशि वितरित करने की प्रक्रिया की जा रही है। बैठक में जिला पदाधिकारी, सिविल सर्जन, आपदा पदाधिकारी, एसडीओ पूर्वी-पश्चिमी, शिक्षा पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment